Google Analytics —— Meta Pixel

Indian Army Recruitment 2023: आर्मी में रसोइया, सफाईवाला समेत कई पदो पर वैकेंसी, 10वीं पास भरें फॉर्म, 63,000 तक सैलरी

NEWSDESK
2 Min Read

Indian Army Recruitment 2023: 10वी पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में ग्रुप सी पदों पर नौकरी पाने का जबरदस्त मौका है. रसोईया, सफाईवाला, नाई, टेलर, मैसेंजर समेत अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द सभी डिटेल देखकर जल्द अपना आवेदन जमा कर लें.

Indian Army Recruitment 2023: 10वी पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में ग्रुप सी पदों पर नौकरी पाने का जबरदस्त मौका है. रसोईया, सफाईवाला, नाई, टेलर, मैसेंजर समेत अन्य पदों पर भर्तियां की जा रही है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द सभी डिटेल देखकर जल्द अपना आवेदन जमा कर लें. बता दें की भर्ती के माध्यम से JAK RIF रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर में रिक्त पद भरे जाने हैं. पदों के लिए 11 फरवरी तक फॉर्म भरा जा सकता है. उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन जमा करना होगा.

क्या होनी चाहिए योग्यता
पदों के लिए 10वीं पास के साथ डिप्लोमा अथवा संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का अनुभव योग्यता के रूप में निर्धारित है. पदों के अनुसार योग्यता नोटिफिकेशन से चेक करें.

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

सैलरी

  • रसोइया – 19900- 63200 रुपए
  • नाई, टेलर – 18000- 56900 रुपए
  • ड्रॉट्समैन – 25500 रुपए
  • अन्य पद – 18000- 56900 रुपए

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर एवं उसके साथ स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न कर, निम्नलिखित पते पर भेजना होगा. ध्यान दें कि आवेदन पत्र 11 फरवरी तक दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए.

Share this Article