Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्री झूलेलाल जयंती की शोभायात्रा में शामिल होने का न्यौता

NEWSDESK
1 Min Read
मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर, मार्च 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इकाई द्वारा 23 मार्च 2023 को राजधानी के जयस्तंभ चौक में श्री झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में सिंधी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री आनंद कुकरेजा, सिंधी एकेडमी के अध्यक्ष श्री राम गिडलानी, सदस्य श्री अमर गिदवानी तथा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ उपस्थित थे।

Share this Article