Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सिविक सेंटर भिलाई में  अर्जुन रथ परिसर का लोकार्पण किया

NEWSDESK
1 Min Read
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सिविक सेंटर भिलाई

रायपुर, 08 अप्रैल 2023

अर्जुन रथ परिसर का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिला के भिलाई नगर विधानसभा के सिविक सेंटर में अर्जुन रथ परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ,विधायक श्री देवेंद्र यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ परिसर का अवलोकन भी किया।

वार्ड नंबर 64 स्थित सिविक सेंटर में 1 करोड़ से अधिक की लागत से अर्जुन रथ परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया है। जिसमें परिसर का बाउंड्री वाल, पाथ-वे, रथ का नवीनीकरण, लैंडस्कैपिंग, लाइटिंग एवं ग्रिल आदि के कार्य शामिल हैं।

Share this Article