Google Analytics —— Meta Pixel

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में अवैध भवन में प्रार्थना सभा, बजरंग दल-विहिप ने किया विरोध

News Desk
1 Min Read

रायपुर

 डब्ल्यूआरएस कालोनी  में अवैध रूप से निर्मित भवन में प्रार्थना सभा संचालित किए जाने के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता जुटे हैं. विवाद की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में आरपीएफ और पुलिस बल तैनात की गई है.

बजरंग दल के जिला संयोजक रायपुर महानगर विजेंद्र कुमार वर्मा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि हमें कुछ दिनों से धर्मांतरण की शिकायत स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिली थी, जिसका विरोध करने के लिए पहुंचे हैं. पता चला कि दो पहले भी इस अवैध निर्मित भवन को रेलवे की ओर तोड़ा जा चुका है. उसके बाद फिर से मिशनरियों द्वारा अवैध निर्माण कर मासूम हिन्दुओं के धर्मांतरण के लिए प्रार्थना सभा का संचालन किया जा रहा है.

विजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से भवन का निर्माण नहीं तोड़ा जा रहा है, यह रेलवे प्रशासन का काम है. हम अपेक्षा है कि वह इस अवैध निर्माण को तोड़ेंगे.

Share this Article