Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में छठ पूजा पर शुरू हुई सियासत आप ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

News Desk
3 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली में छठ पूजा पर सियासत शुरू हो गयी है। छठ पूजा के बहाने राजनीतिक पार्टियां पूर्वांचल के लोगों को लुभाने में जुट गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर छठ घाट पर रोक लगाने का आरोप लगाया। आतिशी ने शनिवार को सोशल साइट्स एक्स पर ट्वीट किया कि भाजपा पूर्वांचलियों से नफरत करती है। इनकी राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि ये ग्रेटर कैलाश में डीडीए के माध्यम से छठ घाट पर रोक लगा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आस्था के महापर्व छठ को लेकर ऐसी ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं होगी, भाजपा को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। इससे पहले दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल साइट एक्स पर वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया कि चिराग दिल्ली और आस पास के पूर्वांचल भाइयों का छठ घाट भाजपा शासित डीडीए रोक रही है। पूर्वांचल के सम्मान के लिए, पूर्वांचल के भाइयों के हक की आवाज़ उठाने मैं आज 5 बजे सतपुला ग्राउंड, चिराग दिल्ली जाऊंगा। वीडिया में कहते सुना जा सकता है कि पूर्वांचल वाले सतपुड़ा पार्क में आठ साल से छठ पूजा मना रहे हैं। हर साल की तरह यहां छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। भाजपा के डीडीए ने गेट बंद कर रखा है। दो बार से जेसीबी आ रहा है और मना कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिए घाट बनाने की की अनुमति नहीं दी जा रही है। दूसरी ओर, आप नेता संजय सिंह ने वीडिया ट्वीट करते हुए कहा कि मैं बार बार कहता हूं कि बीजेपी  पूर्वांचलियों से नफरत करती है। ग्रेटर कैलाश में भाजपा पार्षद ने छठ घाट तोड़ा था। अब भाजपा वाले डीडीए के माध्यम से छठ घाट पर रोक लगा रहे हैं। छठ घाट से खिलवाड़ किया तो अंजाम बुरा होगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा के अवसर पर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना जारी करने को कहा है। इसमें कहा गया है कि छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर 7 नवंबर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

Share this Article