Google Analytics —— Meta Pixel

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय अवास में 23 अगस्त को होगा पोला तिहार का भव्य आयोजन…

News Desk
1 Min Read

रायपुर: कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर अटल नगर स्थित एम-5 सेक्टर-24, शासकीय निवास परिसर में 23 अगस्त को पोला का भव्य आयोजन सवेरे 10 बजे से आरंभ होगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्री, विधायक तथा आमजन शामिल होंगे।

गौरतलब है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस दिन जोड़े बैलों एवं मिट्टी से बने नंदी बैल की पूजा-अर्चना करते है एवं सुख समृद्धि कामना करते हैं। इस दिन महिलाएं सज-धजकर मिट्टी से बने बर्तनों का भी पूजा-अराधना करती है।

Share this Article