Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी आज शाम 7 बजे जाएंगे BJP हेडक्वार्टर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संबोधित

News Desk
3 Min Read

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है और शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में BJP आगे चल रही है। इतना ही नहीं एनडीए गठबंधन बहुमत पार करती हुई दिख रही है। वहीं झारखंड में JMM 30 सीटों पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती के बीच आज पीएम मोदी शाम को BJP मुख्यालय जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आज शाम को 7 बजे पीएम मोदी दिल्ली में BJP के मुख्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

अजित पवार 15 हजार वोटों से आगे
महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में प्रचंड बहुमत के साथ महायुति की जीत पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर जश्न मनाया। वहीं बरामती विधानसभा चुनाव में अजित पवार के 15 हजार वोटों से आगे चलने पर समर्थकों ने पटाखे भी फोड़ने शुरू कर दिए हैं। वही दिल्ली BJP के मुख्यालय में भी जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है, वहां पर जलेबियां भी बननी शुरू हो गई हैं।

विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 65.11% मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों 4136 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। जिसकी किस्मत का फैसला आज होना है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है और कुछ घंटों में आंकड़े भी साफ हो जाएंगे। बता दें कि इस बार महाराष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार महाराष्ट्र में 65.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो साल 2019 में हुए मतदान से चार प्रतिशत अधिक है। इस बार महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

81 सीटों के लिए वोटों की गिनती
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज आने वाले हैं। 81 सीटों के लिए हुए चुनाव में BJP, JMM, कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार JMM 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 26 सीटों के साथ BJP दूसरे नंबर पर है। अब देखना होगा कि कौन सी पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी 41 सीटें जीत पाती है। दो चरणों में हुए इस चुनाव में पहले चरण के लिए 13 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 41 सीटें जीतनी जरूरी हैं।

Share this Article