Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi के बारे में फेसबुक पर अश्लील पोस्ट डालने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार…

NEWSDESK
1 Min Read

महाराष्ट्र के परभणी के एक व्यक्ति को पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यहां से 500 किलोमीटर दूर परभणी के सेलु निवासी प्रशांत दम्बाले (28) को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि प्रशांत ने फेसबुक पर कथित रूप से एक अश्लील तस्वीर के साथ मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने बताया कि इस पोस्ट को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देखा क्योंकि तस्वीर बाल पोर्नोग्राफी से संबंधित थी.

अधिकारी ने बताया कि आईपी एड्रेस का पता लगा कर पुलिस ने इस संबंध में पहल करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 बी के तहत प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया.

Share this Article