Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं…’, केजरीवाल के बयान पर अमित शाह का पलटवार

NEWSDESK
2 Min Read

प्रेस कान्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा, ‘मैं आज आप सभी को बताना चाहता हूं कि तीन चरण में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए के सभी साथी दल 200 सीटों के आंकड़े के करीब-करीब पहुंच गए हैं. चौथा चरण एनडीए के लिए बहुत अच्छा है. हमें सबसे ज्यादा सफलता चौथे चरण से मिलेगी और निश्चित रूप से हम 400 पार की ओर आगे बढ़े…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के दौरे पर हैं. शनिवार को पहले उन्होंने एक रैली को संबोधित किया और फिर प्रेस कान्फ्रेंस की. अमित शाह ने दावा किया कि इस बार बीजेपी तेलंगाना में 10 से ज्यादा सीटें जीतेगी. अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह टर्म पूरा करेंगे और देश का नेतृत्व करते रहेंगे.

‘मोदी जी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व’

अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर सवाल पर अमित शाह ने कहा, ‘देखिए, मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे अलायंस को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है. यह भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं नहीं लिखा है. मोदी जी ही यह टर्म पूरी करेंगे और मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे. इसमें बीजेपी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है.’

Share this Article