Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी की केदारनाथ यात्रा पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- पहले ही झोला उठाकर चल दिए

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा पर तंज कसा है। एक के बाद एक दो ट्वीट कर भूपेश ने मोदी से कहा है कि आप अभी से झोला उठाकर चल दिए। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए।

दर्शन के बाद रुद्र गुफा पहुंचकर ध्यान लगाया, जिस पर अब कांग्रेस के नेता निशाना साध रहे हैं। सीएम भूपेश ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 23 तारीख का इंतजार करने की बजाए आप अभी से झोला उठाकर चल दिए। अभी तो जनता के आदेश का एलान होना बाकी है। इसके बाद भूपेश ने एक और ट्वीट किया और कहा कि शिवाजी को भोलेनाथ कहते हैं, क्योंकि वो सादगी पसंद हैं। भोलेनाथ जितनी जल्दी खुश होते हैं उतनी ही जल्दी नाराज भी होते हैं। खासतौर से ऐसे लोगों से जो बेईमानी और धोखेबाजी करते हैं। ऊं नम: शिवाय।

Share this Article