Google Analytics —— Meta Pixel

PM की रैली से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री ने फोड़ा ‘डेटा बम’… दिल्ली में आज से मोदी VS केजरीवाल का ‘रण’ शुरू

NEWSDESK
5 Min Read

दिल्ली में 25 मई को वोटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राजधानी को लेकर एक ‘डेटा बम फोड़’ दिया है. इस डेटा में पुरी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इससे दिल्ली के राजनीतिक तापमान में गर्माहट आ सकती है.

नई दिल्ली. दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के वोटिंग में अब 72 घंटे से भी कम समय बचे हैं. ऐसे में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में एक ‘डेटा बम फोड़’ दिया है. पुरी ने दिल्ली में केंद्र सरकार के 2014 से लेकर 2024 तक किए गए कामों का गिन-गिन कर हिसाब दिया है. पूरी ने कहा है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार पिछले 10 सालों में गरीबों के लिए एक भी घर नहीं बनाया है. हां, सीएम अपने घर पर जरूर 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. पुरी ने आगे कहा कि मोदी सरकार पिछले 10 सालों में दिल्ली को 54 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद कई योजनाओं में दी है.

बता दें कि बुधवार को ही दिल्ली के द्वारका में पीएम मोदी की रैली होने वाली है. दिल्ली में 25 मई को वोट डाले जाएंगे और ऐसे में यह डेटा बीजेपी के लिए कारगर साबित हो सकता है. पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो को लेकर 31 हजार 476 करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च किए हैं. इस दौरान 6 हजार 422 कोरड़ रुपये सिर्फ शहरी आवास मंत्रालय ने दिया है. अगर ससंदीय सीटों की बात करें तो हर लोकसभा सीटों पर केंद्र सरकार की कई योजनाएं के जरिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

केंद्र सरकार ने दिल्ली के उत्तरी-पश्चिमी लोकसभा सीट पर 7 हजार 560 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं. वहीं, उत्तरी-पूर्वी संसदीय सीट की बात करें तो यहां पिछले 10 सालों में सिर्फ 89 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं. नई दिल्ली लोकसभा सीट के अंतगर्त 1144 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं. दक्षिणी दिल्ली संसदीय सीट पर 1832 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. अगर चांदनी चौक की बात करें तो यहां तकरीबन 272 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर 3039 करोड़ से ज्यादा रुपये दिए हैं. वहीं, पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट पर 2 हजार 232 करोड़ से ज्यादा विभिन्न योजनाओं पर खर्च किए गए हैं.

किस मद में कितना पैसा खर्च हुआ
इसके अलावा डीडीए और एमसीडी को पिछले 10 सालों में 10 हजार 143 करोड़ 60 लाख रुपये दिए गए हैं. वहीं, यूडीएफ प्रोजेक्ट पर 6044 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यानी 16, 188, 29 करोड़ दिए हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिल्ली में 29, 976 घर मंजूर हुए हैं. इसमें केंद्र सरकार ने 692.53 करोड़ रुपये सहायता राशि के तौर पर दिया है. 2.37 लाख लोन मंजूर हुए हैं और 248.50 लाख ऋृण वितरित किए गए हैं.

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल परियोजना के लिए पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के अंतगर्त 394.40 किलोमीटर तक चालू है. इसमें 86 किलोमीटर मेट्रो अभी बन रहा है. वहीं, दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस 34 किलोमीटर अभी चालू है और 48.15 किलोमीटर बनाने का काम चल रहा है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली की विशेष परियोजनाओं के लिए डीडीए, एमसीडी, यूडीएफ और डीएमआरसी के लिए साल 2014 से अब तक 54, 047 करोड़ रुपये की मंजूरी हो चुकी है. पुरी ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल की मोहल्ला क्लीनिक जैसे योजनाओं पर भी कटक्ष किा और कहा कि कोरोना काल मोहल्ला क्लीनिक जैसी योजनाओं का हस्र क्या हुआ यह मैं नहीं बताया जा सकता है.

लोकसभा चुनाव से पहले डाटा हुआ जारी
कुलमिलाकर इस समय दिल्ली में 1,832.60 करोड़ रुपये की कुल 111 परियोजनाओं पर काम हो रहा है, जिनमें 100.42 करोड़ रुपए की 73 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हुआ. 806.75 करोड़ रुपए की 29 परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं और हाल ही में 925.43 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं.

 

Share this Article