Google Analytics —— Meta Pixel

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल डेका ने दिया रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर…..

News Desk
1 Min Read

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज लोकभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राज्यपाल श्री रमेन डेका से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमैन संतोष साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल श्री डेका ने भी सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का सशक्त प्रतीक है।

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल श्री डेका ने दिया रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर

राज्यपाल के निर्देश पर लोकभवन के आगंतुक कक्ष में रेडक्रॉस की गतिविधियों के लिए सहयोग राशि संग्रहण हेतु विशेष बॉक्स भी रखा गया है। इस बॉक्स में प्राप्त राशि का उपयोग रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित जनसेवा एवं सहायता कार्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने राज्य में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।

Share this Article