Odisha Train Accident बालेश्वर के बामपदा नामक स्थान पर मृतकों के शवों को रखा गया है। यहीं पर रेलवे विभाग की ओर से मुआवजा राशि दी जा रही है। रेलवे 9.50 लाख रुपये चेक और बाकी पैसे नगद दे रहा है।
पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सहायता राशि की घोषणा कर दी है। वहीं, अब रेलवे की ओर से मृतकों के परिजनों को करीब 10 लाख की मुआवजा राशि दी जा रही है।
रेलवे विभाग की ओर से मृतकों को 9 लाख 50 हजार रुपए चेक के जरिए और 50 हजार रुपए नगद दिया जा रहा है। यानी कुल मिलाकर 10 लाख रुपए का मुआवजा राशि दी जा रही है।
कैसे परिजन कर सकते हैं मुआवजे के लिए क्लेम
बालेश्वर ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजन या उनके रिश्तेदारों को मुआवजा राशि लेने के लिए समुचित मेडिकल कागज और आईडेंटिटी प्रूफ लेकर जाना होगा। जिसके जरिए वो मुआवजे के लिए क्लेम कर सकते हैं।
खड़गपुर डीआरएम ऑफिस से भी ले सकते हैं मुआवजा
बताया जा रहा है कि सहायता राशि के लिए एक और काउंटर या शाखा जल्दी ही बालेश्वर जिला मुख्य चिकित्सालय में खोला जाएगा। जो लोग अभी क्लेम नहीं कर पाएंगे, वे 10 दिनों के भीतर खड़गपुर यानी कि पश्चिम बंगाल स्थित खड़गपुर के डीआरएम कार्यालय से अपना मुआवजा संग्रह कर सकते हैं।

