Google Analytics —— Meta Pixel

नीतीश कुमार ने मोदी के बाद दूसरे बीजेपी नेता सिन्हा के पैर छूकर चौंकाया

News Desk
2 Min Read

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौजर घाट स्थित ऐतिहासिक श्रीआदि चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। इस दौरान नीतिश कुमार ने नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के बाद दूसरे भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सांसद सह मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष आरके सिन्हा के पैर छुकर यहां उपस्थित लोगों को चौंका दिया। जानकारी के अनुसार, कायर्क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार में अमन को लेकर भगवान चित्रगुप्त से दुआएं मांगी। इस दौरान भाजपा के नेता पूर्व राज्यसभा सांसद सह मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष आरके सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंदिर के इतिहास से अवगत कराया और जमकर उनके काम की तारीफ करने लगे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने आरके सिन्हा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आरके सिन्हा थोड़ा डगमगाते दिखे तो विजय कुमार चौधरी ने उन्हें संभाला।  चित्रगुप्त पूजा के इस खास मौके पर बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद कर रहे थे। उन्होंने मंच से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विशेष रूप से मंदिर पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर ही इस मंदिर में व्यवस्था ठीक की जा रही है। मंदिर का पुननिर्माण सीएम नीतीश कुमार के प्रयास से ही संभव हो पाया। अपनी तारीफ से गदगद नीतिश कुमार ने सिन्हा के पैर छू लिए।

Share this Article