Google Analytics —— Meta Pixel

Nitin Gadkari पहुंचे Amitabh Bachchan के पास, इस काम के लिए मांगी ‘BIG B’ से मदद

NEWSDESK
2 Min Read

Amitabh Bachchan पहले भी केंद्र सरकार के कई अभियानों में अपनी सहभागिता दे चुके हैं और अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनसे मुलाकात की है.

आज केंद्रीय मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से मुलाकात की. राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री होने के चलते गडकरी ने अमिताभ बच्चन से सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर समर्थन मांगा है.  इस अभियान का मूल उद्देश्य सड़कों पर लापरवाही न करने के लिए जागरुकता फैलाने का है.

इस मुलाकात को लेकर नितिन गडकरी के दफ्तर ने भी ट्वीट किया है. इस ट्वीट में लिखा गया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज मुंबई में बच्चन से मुलाकात की है. उसमें बताया गया है कि मंत्री ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन के लिए बच्चन का समर्थन मांगा है.

देश में डरावना है सड़क हादसों का रिकॉर्ड 

गौरतलब है कि देश में लगातार सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ लहे हैं. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक भारत में प्रतिवर्ष करीब 80,000 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मृत्यु का 13 प्रतिशत है. ज्यादातर मामलों में, दुर्घटनाएं या तो लापरवाही के चलते होती हैं या तो सड़क सुरक्षा जागरूकता की कमी के कारण होती हैं इसलिए, सड़क सुरक्षा शिक्षा उतनी ही जरूरी है जितनी जीवित रहने के अन्य बुनियादी कौशल है.

कई अभियानों में दिखे हैं अमिताभ

आपकों बता दें कि अमिताभ बच्चन इससे पहले भी केंद्र सरकार की योजनाओं और जागरूकता अभियानों में सक्रिय रहे हैं. इससे पहले वे गुजरात टूरिज्म के भी प्रचारक रहे थे. ऐसे में यह माना जा रहा है कि जल्द ही अमिताभ अब सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाते नजर आएंगे. कोविड के दौर में भी वे अपनी आवाज के जरिए जागरूकता फैला रहे थे.

Share this Article