Google Analytics —— Meta Pixel

संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकती मिली नव विवाहिता, पिता ने कहा- हत्या कर लटकाया गया शव

News Desk
4 Min Read

शहडोल ।    शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों में दो लोगों की मौत हुई है। नव विवाहिता का फांसी के फंदे में संदिग्ध अवस्था में शव लटका मिला है। वहीं दूसरी घटना में एक युवक ने पेट दर्द से परेशान होकर कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। जैतपुर के रसमोहनी गांव में घर पर नव विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंसी में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार साधना माली पति राकेश माली उम्र 26 वर्ष का घर के कमरे में पंखे पर शव लटकता मिला है। पुलिस को परिवारजनों ने घटना की जानकारी सोमवार की सुबह दी है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की साड़ी के दुपट्टे से महिला का शव उसके घर के कमरे पर पंखे पर लटका था। नव विवाहित के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी में लटका दिया गया है। मृतका साधना माली के पिता सौखी लाल माली ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी के फंदे में लटका दिया है। पिता ने यह भी बताया कि डेढ़ साल पहले ही पुत्री का विवाह किया था। नव विवाहिता का मायका रीवा जिले के मंगवा गांव में है। शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करते थे। रविवार की देर रात महिला की मौत की जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों ने पिता को फोन पर दी थी, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग रसमोहनी पहुंचे तो फंसी में लटका हुआ उनकी पुत्री का शव मिला है।

थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाड ने बताया कि नव विवाहित का फांसी के फंदे में शव लटका मिला है। मामले पर जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। महिला के मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के सेझहाई गांव की है, जहां एक युवक पेट दर्द से इतना परेशान हो गया कि उसने अपने घर के कुएं में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। थाना प्रभारी के अनुसार गोरेलाल सिंह गोंड पिता लाला सिंह उम्र 28 वर्ष काफी दिनों से पेट दर्द की वजह से परेशान रहता था। इलाज के बाद भी उसे दर्द से राहत नहीं मिल रही थी। जिससे परेशान होकर उसने अपने घर के कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर पड़ता शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बयान दिए हैं कि उनका पुत्र पेट दर्द से परेशान होकर कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है।

Share this Article