Google Analytics —— Meta Pixel

भाटागांव के पास हाइवा ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा, युवती के दोनों पैर कुचले

News Desk
1 Min Read

धमतरी

एनएच 30 पर कुरूद भाटागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हाइवा ने पल्सर बाइक सवार युवक-युवती को रौंद दिया, जिससे युवती के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं, जबकि युवक को भी चोटें आई हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रायपुर रेफर किया गया. हादसे में घायल युवक और युवती पल्सर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

फिलहाल, घायलों का इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी है. पुलिस वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ.

Share this Article