Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रपति चुनाव जीतीं NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, सबसे पहले बधाई देने वालों में यशवंत सिन्हा भी, पीएम मोदी ने उनके आवास पहुंचकर दी बधाई

NEWSDESK
2 Min Read

NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत चुकी हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री सहित तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं. सबसे पहले बधाई देने वालों में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नाम भी है.

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मदीवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत चुकी हैं. 18 जुलाई 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद आज यानी बुधवार 21 जुलाई को हुई मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को कुल 5 लाख, 77 हजार, 777 मूल्य के वोट मिले. जबकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कुल 2 लाख, 61 हजार, 62 मूल्य के वोट मिले. चुनाव में जीत मिलने से बहुत पहले ही जब द्रौपदी मुर्मू ने एक बड़ी बढ़त ले ली थी, तभी से दिल्ली स्थित उनके आवास और भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल तैयार होने लगा था. चुनाव में जीत के बाद अब उनके लिए बधाई संदेशों का तांता लग गया है.

द्रौपदी मुर्मू को चुनाव जीतने पर सबसे पहले बधाई देने वालों में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी रहे. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपति चुनाव 2022 में जीत मिलने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. हर भारतीय यह आशा करता है कि द्रौपदी मुर्मू बिना भय अथवा पक्षपात के ‘संविधान की संरक्षक’ के तौर पर कार्य करेंगी.

Share this Article