Google Analytics —— Meta Pixel

Navratri 2023: पूरे मध्य भारत में यहां होता है भव्य दुर्गा विसर्जन, सालों से लोग करते हैं इंतजार

NEWSDESK
3 Min Read

Navratri 2023: बिलासपुर में सुबह से ही शहर में मां दुर्गा के विसर्जन का दौर शुरू हो जाता है. झांकियों का प्रदर्शन करने वाली समितियां डीजे, ढोल-तासे, और बैंड के साथ विसर्जन करती हैं, जिसके कारण सुबह से ही शहर में एक भक्तिमय माहौल बन जाता है.

नवरात्रि का पर्व पूरे भारत में बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैलेकिन इसकी भव्यता की बात करें तो कोलकाता और बंगाल में नवरात्रि का यह पर्व विशेष तरीके से मनाया जाता हैऔर यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. मध्य भारत की बात करें तो बिलासपुर शहर इस पर्व की भव्यता के लिए प्रसिद्ध है और पूरे मध्य भारत में नवरात्रि और दुर्गा विसर्जन का आयोजन बिलासपुर में खास रूप से आकर्षक होता है. यहाँ विसर्जन की तैयारी सुबह से शाम तक चलती हैं और शाम को झांकियों का प्रदर्शन जारी रहता हैजिसका आयोजन अगले सुबह तक होता है.

आपको बता दें कि, बिलासपुर में सुबह से ही शहर में मां दुर्गा के विसर्जन का दौर शुरू हो जाता है. झांकियों का प्रदर्शन करने वाली समितियां डीजेढोल-तासेऔर बैंड के साथ विसर्जन करती हैंजिसके कारण सुबह से ही शहर में एक भक्तिमय माहौल बन जाता है. शाम होते ही शहर की महत्वपूर्ण दुर्गा उत्सव समितियां अपनी मनमोहक झांकियों के साथ सिम्स चौक पहुंचती हैं. रात 11 बजे से विसर्जन का दौर शुरू होता हैऔर सिम्स चौक से पचरी घाट तक झांकियों के प्रदर्शन के साथ विसर्जन किया जाता है.

बिलासपुर में मनमोहक झांकियां बनी
भक्त सालभर मां के मनमोहक झांकी और उनकी शक्तिमय रूप के दर्शन के लिए इंतजार करते हैं. रात होते ही भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती हैऔर मध्य रात्रि तक यह आलम होता है कि लोगों को सड़क पर खड़े होने की जगह नहीं मिलती.

दुर्गा विसर्जन से बिलासपुर की पहचान
दुर्गा विसर्जन अब शहर की पहचान बन चुकी है. साल दर साल इसका आयोजन भव्य रूप में होता जा रहा है. ऐसे मेंतमाम दुर्गा उत्सव समितियों के उत्साह का भी शहर के सामाजिक और व्यवसायिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाता है. विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा पचरी घाट में एक शानदार व्यवस्था की जाती हैऔर विसर्जन के समय डीजे और ढोल-तासे के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की भी धूम मचती है. इसके अलावाविसर्जन के लिए बिलासपुर में निकट प्रदेशों से प्रसिद्ध डीजे भी आते हैंजो इस खास अवसर पर लोगों को नाचने पे उतावला कर देते हैं. इस वर्षबिलासपुर में 25 अक्टूबर को विसर्जन होगा.

Share this Article