Google Analytics —— Meta Pixel

MPPSC Naukri: शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, इस विषय में होना चाहिए ग्रेजुएट, 57000 है सैलरी 

NEWSDESK
3 Min Read

MPPSC Recruitment 2023 Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लाइब्रेरियन (Librarian) के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है. जो भी उम्मीदवार MPPSC Bharti 2023 के तहत नौकरी (Jobs News) पाना चाहते हैं, वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

MPPSC Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लाइब्रेरियन (Librarian) के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है. जो भी उम्मीदवार MPPSC Bharti 2023 के रिक्ति पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं और सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. MPPSC Bharti के जरिए कुल 255 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवारों के लिए इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी और 19 मई को समाप्त हो जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार योग्यता, आयुसीमा, आवेदन शुल्क आदि से संबंधित अधिक जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं.

MPPSC Librarian के लिए क्या है आवेदन शुल्क (MPPSC Librarian Application Fee)
सामान्य और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 500/- रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. वहीं एमपी राज्य के SC, ST, OBC और PWD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250/- रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

MPPSC Librarian के लिए महत्वपूर्ण तिथियां (MPPSC Librarian Date)
MPPSC Librarian Bharti के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 20 अप्रैल
MPPSC Librarian Bharti के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 मई

MPPSC Librarian Bharti के लिए आयुसीमा (MPPSC Age Limit)
उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आयुसीमा की गणना 01-01-2023 तक किया जाएगा. साथ ही सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता क्या है? (MPPSC  Librarian Educational Qualification)
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान / सूचना विज्ञान / प्रलेखन स्ट्रीम में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और आधिकारिक नोटिफिकेशन
MPPSC Bharti 2023 के लिए आवेदन करने का लिंक
MPPSC Bharti 2023 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन

MPPSC Librarian के लिए मिलने वाली सैलरी (MPPSC Salary)
उम्मीदवारों का इन पदों पर चयन होने पर वेतन के तौर पर 57700 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा.

Share this Article