MPESB Group 4 Answer Key 2023 Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा (MPESB Group 4 Recruitment Exam) की आंसर की (MPESB Group 4 Answer Key 2023) जारी कर दी है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक esb.mp.gov.in के जरिए भी आंसर की चेक कर सकते हैं.
MPESB Group 4 Answer Key 2023 Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा की आंसर की (MPESB Group 4 Answer Key 2023) जारी कर दी है. जो उम्मीदवार ग्रुप-4, असिस्टेंट ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर की (MPESB Group 4 Answer Key) चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर छपे रोल नंबर और टीएसी कोड का इस्तेमाल करना होगा.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://mppeb.cbexams.com/MPPEBपर क्लिक करके भी MPESB Group 4 Answer Key 2023 डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आंसर की (MPESB Group 4 Answer Key 2023) देख सकते हैं. साथ ही इस आंसर की (MPESB Group 4 Answer Key) को लेकर कोई आपत्तियां हो, तो इस उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क देना होगा. इसे 24 जुलाई तक जमा करना होगा.
बोर्ड उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करेगा और उसके अनुसार फाइनल आंसर की तैयार करेगा.किसी भी प्रश्न के मामले में उम्मीदवार MPPEBonline@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं.

