Google Analytics —— Meta Pixel

MP NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आत्मीय स्वागत…

News Desk
1 Min Read

भोपाल : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। गृह मंत्री श्री शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह का पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share this Article