Google Analytics —— Meta Pixel

MP CM News: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के हाथ में ही रहेगा राज काज? यूपी फॉर्म्युले की भी चर्चा

NEWSDESK
3 Min Read

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में सीएम की रेस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दिल्ली में एमपी के नेताओं ने दौड़ लगानी शुरू कर दी है। मंगलवार की शाम संसदीय समिति की बैठक है। इसमें चेहरे पर चर्चा होगी।

मध्य प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसे लेकर दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के सारे कथित दावेदार दिल्ली पहुंच गए हैं। शाम को दिल्ली में संसदीय समिति की मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में तीनों राज्यों के परिणामों पर चर्चा होगी। साथ ही सीएम पद के दावेदारों की भी चर्चा होनी है। मध्य प्रदेश में प्रबल दावेदार अभी सीएम शिवराज सिंह चौहान ही माने जा रहे हैं। इसके साथ ही यह कहा जा रहा है कि पार्टी एमपी में भी यूपी फॉर्म्युले को लागू कर सकती है। इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का ख्याल रखा जाएगा।

दरअसल, मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान थे। उन्हीं की योजनाओं पर जनता ने मुहर लगाई है। हालांकि सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कह रहे हैं कि यह पार्टी तय करेगी। हालांकि जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश में पार्टी अगर कोई बदलाव नहीं करती है तो शिवराज सिंह चौहान ही सीएम पद के दावेदार होंगे। अभी मध्य प्रदेश में उनकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा है।

रेस में हैं ये चेहरे

वहीं, मध्य प्रदेश में सीएम पद के कई दावेदार हैं। शिवराज सिंह चौहान के बाद एमपी में कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद सिंह पटेल और वीडी शर्मा के नाम की भी चर्चा है। प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ये लोग प्रमुख चेहरे थे। ऐसे में संभावित चेहरों में इनका नाम भी आगे है।

अपने फैसलों से चौंकाते

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फैसलों से हमेशा चौंकाते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में जिन राज्यों चुनाव हुए, वहां नतीजे आने के बाद हमेशा नए चेहरे को मौका दिया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार इसके उदाहरण हैं। बीजेपी नेतृत्व ने हमेशा इन जगहों पर नए चेहरों को मौका दिया है। ऐसे में यहां भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं।

Share this Article