Google Analytics —— Meta Pixel

MP बीजेपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान, तेज तर्रार नेता के रुप में है पहचान…

NEWSDESK
1 Min Read

मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर लंबे समय से तलाश जारी थी। मध्यप्रदेश में बीजेपी की हार के बाद से ही मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष की विदाई तय मानी जा रही थी।

जनवरी अंत तक प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होनी थी, हालांकि आलाकमान ने काफी सोच विचार के इस संबंध में निर्णय लिया है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नेताओं की जोर आजमाईश भी देखी जा रही थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं और पार्टी के दिल्ली मुख्यालय तक जोर आजमाइश की गई थी है।

मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। खंडवा के सांसद बीडी शर्मा मध्यप्रदेश के नए अध्यक्ष होंगे। खजुराहो से सांसद वी डी शर्मा काफी तेज तर्रार नेता जाने जाते हैं। वी डी शर्मा युवा नेता माने जाते हैं। मौजूदा अध्यक्ष राकेश सिंह ने वी डी शर्मा ने को बधाई दी है।

Share this Article