Google Analytics —— Meta Pixel

MP : पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

NEWSDESK
1 Min Read

भोपाल, 21 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है। दूसरी तरफ भाजपा के एक ओर वयोवृद्ध कद्दावर नेता कैलाश जोशी की तबीयत बुधवार सुबह अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने के बाद भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैलाश जोशी का पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। इससे पहले भी जोशी की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी। उन्हें शुगर बढ़ने के चलते परेशानी बढ़ गई थी।

कैलाश जोशी भाजपा के कद्दावर नेता हैं। कैलाश जोशी 90 साल के हैं और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। गत 26 जून 1977 को वह मध्य प्रदेश के 9वें और प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे। कैलाश जोशी मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2004 से 2014 तक वो भोपाल लोकसभा सीट से सांसद रहे। तबियत खराब होने के कारण 2014 से उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा।

Share this Article