Google Analytics —— Meta Pixel

MP : कलेक्टर खुद जरुरतमंद महिला को ब्लड देने पहुंची अस्पताल

NEWSDESK
0 Min Read

राजगढ़। जिला कलेक्टर निधि निवेदिता ने एक जरुरतमंद महिला को रक्तदान किया। कलेक्टर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि  जिला अस्पताल में कोई महिला बीमार है, जिसे ब्लड की अत्यंत आवश्यकता है। ब्लड ग्रुप समान होने के चलते कलेक्टर खुद अस्पताल पहुंच गई और महिला को ब्लड दिया। रक्तदान कर कलेक्टर ने आमजन से भी रक्तदान करने की अपील की है।

Share this Article