Google Analytics —— Meta Pixel

MP : आग से झुलसी महिला को जिला अस्पताल कराया भर्ती

NEWSDESK
1 Min Read


टीकमगढ़

मोहनगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रानीपुरा में कचरा जलाते समय महिला जल गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करया गया । मोहनगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रानीपुरा निवासी सोना केवट 26 साल जब अपने घर के पास कचरा में आग लगा रही थी। तभी अचानक आग महिला के कपड़ों में लग गई जिससे महिला आग से झुलस गई। तत्काल परिजनों ने महिला को मोहनगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डाक्टरों द्वारा महिला का इलाज जारी है। वहीं डॉक्टर अनुज रावत का कहना है कि महिला आग से 90 प्रतिशत झुलस चुकी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Share this Article