Google Analytics —— Meta Pixel

Microsoft CEO सत्या नडेला की सैलरी में 63% इजाफा, अब मिलेगा करोड़ों का पैकेज

News Desk
2 Min Read

जहां एक तरफ कई आईटी कंपनियां छंटनीकर रही है तो वहीं दूसरी तरफ Microsoft के CEO Satya Nadella के लिए खुशखबरी आई है। हाल ही में उनकी सैलरी हाइक हुई, जिसके बाद उनके सैलरी पैकेज  का चर्चा हो रही है।

कितनी बढ़ी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल सत्या नडेला की सैलरी में 63 फीसदी की हाइक हुई है। इस हाइक के बाद उनका पैकेज काफी बड़ा हो गया है। अब उनकी सैलरी 79.1 मिलियन डॉलर (करीब 665 करोड़ रुपये) हो गई है। नडेला की सैलरी में हुए इतने जबरदस्त इजाफा की वजह माइक्रोसॉफ्ट के शेयर है। जी हां, पिछले कुछ समय से आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के स्टॉक में तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के बाद स्टॉक अवॉर्ड के तहत इनकी सैलरी में वृ्द्धि की गई।

यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा है कि माइक्रोसॉफ्ट के बिजनेस ग्रोथ को बढ़ाने में सत्या नडेला का अहम योगदान है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एडवांसमेंट और OpenAI में निवेश किया। इसके बाद कंपनी की स्थिति बाजार में काफी मजबूत रही। इसके बाद नडेला की स्टॉक-बेस्ड इनकम में भी इजाफा हुआ।

AI से हुआ सबसे ज्यादा फायदा

माइक्रोसॉफ्ट के शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक साल में इसके शेयर 31.2 फीसदी तक बढ़े हैं। स्टॉक में आई इस तेजी का श्रेय एआई को जाता है। कंपनी जेनेरेटिव AI की ओर कदम बढ़ा रहा है, जिससे कंपनी को फायदा हो रहा है।

सैलरी में इजाफा होने के बावजूद नडेला ने कैश सैलरी को कम करने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी इश्यू के कारण यह रिक्वेस्ट किया है।

कितनी है एक दिन की इनकम

सत्या नडेला का सैलरी पैकेज 79.1 मिलियन डॉलर (करीब 6,65,03,05,740 रुपये) है। ऐसे में अगर उनकी एक दिन की सैलरी लगभग 18220015 रुपये (लगभग 1.8 करोड़ रुपये) है।

Share this Article