Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Live Updates: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. बारिश के चलते इस मैच में 16-16 ओवर का खेल होगा.
MI vs KKR Live Score: मुंबई को जीत के लिए 158 रन चाहिए
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए हैं. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा के बल्ले से निकले. अय्यर ने 42 रन बनाए, जबकि राणा ने 33 रन की पारी खेली. आंद्रे रसेल 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, रिंकू सिंह ने 12 गेंद में 20 रन बनाए. रमनदीप सिंह 8 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे. ओपनर फिलिप सॉल्ट और सुनील नरेन का बल्ला इस मैच में नहीं चला. दोनों सस्ते में पवेलियन लौटे. कप्तान श्रेयस अय्यर भी 7 रन ही बना सके. मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला रहे, जिन्होंने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया. वहीं, नुवान तुषारा और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट चटकाया. मुंबई को यह मैच जीतना है तो 158 रन 16 ओवर में बनाने होंगे.
MI vs KKR Live Score: रसेल आउट
केकेआर को छठा झटका लगा है. आंद्रे रसेल 14 गेंद में 24 रन बनाकर पीयूष चावला का शिकार बने. रसेल की इस पारी में दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. रसेल बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. इस ओवर की समाप्ति तक केकेआर का स्कोर 125 रन 6 विकेट के नुकसान पर है. रिंकू सिंह 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
MI vs KKR Live: मुंबई की शानदार शुरुआत
टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के बाद मुंबई को गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई है. नुवान तुषारा ने पहले ही ओवर में फिलिप सॉल्ट को आउट कर दिया. इसके बाद अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने विस्फोटक सुनील नरेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. सॉल्ट 6 रन और नरेन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे.
MI vs KKR Live: मुंबई ने जीता टॉस, ऐसे है प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी चुनी है. दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कुछ इस प्रकार है…
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा.
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
MI vs KKR Live: 9:15 बजे शुरू होगा मैच
ईडन गार्डन्स से अच्छी खबर आई है. 9:15 बजे मुकाबला शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 9 बजे होगा. बारिश के चलते ओवर्स में कटौती की गई है. दोनों टीमें 16-16 ओवर खेलेंगी, यानी यह मैच अब 40 ओवर के बजाय 32 ओवर का होगा.
MI vs KKR Live: 8:45 पर अंपायर्स करेंगे इंस्पेक्शन
बारिश रुक चुकी है. मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं. अब 8:45 पर अंपायर्स इंस्पेक्शन करेंगे. समय को देखते हुए कुछ ओवर्स में कटौती हो सकती है. अंपायर्स के इंस्पेक्शन के बाद टॉस होने की उम्मीद है.
MI vs KKR Live: बारिश रुकी, कुछ देर में टॉस
ईडन गार्डन्स से अच्छी खबर सामने आई है. बारिश रुक गई है और कुछ देर में टॉस हो सकता है. मैदान से पानी निकाला जा रहा है. अच्छी बात यह भी है कि ईडन का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है. ग्राउंड क्लीन होते ही टॉस होने की उम्मीद है.
MI vs KKR Live: दोनों टीमों का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका.
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह ग़ज़नफ़र.

