Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़-जगदलपुर की महापौर चौपाल में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, जनता के बीच जाकर नगर सरकार सुन रही समस्याएं

News Desk
3 Min Read

जगदलपुर.

जगदलपुर में नगर निगम के द्वारा जन समस्याओं के मौके पर तत्काल निवारण के लिये वार्ड वार महापौर चौपाल लगाने के लिए अभियान आरंभ किया गया है। मंगलवार को अभियान के दूसरे दिन विजय वार्ड क्र. दो में महापौर चौपाल का आयोजन श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शिविर में आये लोगों से चर्चा की उनकी समस्याओं से अवगत हुए और महापौर चौपाल के माध्यम से जन समस्याओं का अविलंब समाधान करने नगर निगम के अधिकारियों को कहा। देव ने महापौर चौपाल अभियान की सराहना भी की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने कहा कि महापौर चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं की चिंता करते हुए उनको मूलभूत सुविधा देने जो कार्य निगम प्रशासन के द्वारा प्रारंभ किया गया है। वह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है और जनता से सीधे संवाद का माध्यम है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना महत्वपूर्ण कार्य है। नगर निगम की वर्तमान सरकार संवेदनशील है, महापौर चौपाल में जनता की जो समस्यायें आ रही है, उसका उपयुक्त समाधान किया जाए। देव ने कहा कि जगदलपुर शहर विकास को लेकर किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी, हम सब मिलकर चौमुखी विकास कार्य करेंगे, जनता के द्वारा चुनी गई सरकार जनता के बीच जाएं। महापौर चौपाल के लिए महापौर की पूरी टीम साधुवाद एवं बधाई की पात्र है। महापौर सफीरा साहू एवं जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वयं उपस्थित होकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे है, महापौर चौपाल में लोगों के सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं, जिनका समाधान भी तत्काल रूप से चौपाल में किया जा रहा है।

महापौर चौपाल में वार्ड में शिविर के माध्यम से लोगों को मूलभूत सुविधा देने को लेकर चौपाल लगाया जा रहा है। चौपाल प्रतिदिन वार्डवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लगाया जा रहा है। महापौर चौपाल शहर के 48 वार्डो में लगाया जाएगा, वार्डों में लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास संबंधी समस्या ,राशन कार्ड संबंधी , पेयजल, वार्ड की साफ सफाई ,वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य पेंशन योजना ,एवं अन्य नगर निगम के कार्य वार्डों में सड़क, नाली,पुलिया अन्य कार्यों का निराकरण चौपाल के माध्यम से किया जाएगा।

Share this Article