Google Analytics —— Meta Pixel

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’ : मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल’ : ’दर्द से कराती महिला को देख वार्ड बॉय का दायित्व निभाया कलेक्टर ने’

NEWSDESK
1 Min Read
 मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल’

’व्हीलचेयर में मरीज को बैठा वार्ड तक पहुंचा रहा यह शख्स वार्डबॉय नही, कलेक्टर है’

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 19 मार्च 2023

मरीज को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाते हुए यह कोई वार्ड ब्वाय नही जिले के ’कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव’ है। शुक्रवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण पर खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर की नजर जब अस्तपाल के बाहर दर्द से कराहती हुई महिला देव कुंवर उम्र 50 वर्ष ग्राम जरौंधा निवासी पर पड़ी, तो कलेक्टर मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने खुद को न रोक पाए। कलेक्टर ने फौरन व्हील चेयर पर दर्द से कराहती हुई महिला को बिठाकर खुद व्हीलचेयर चलाकर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया और डॉक्टरों को महिला के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये।

Share this Article