Google Analytics —— Meta Pixel

महाराष्ट्र में महायुति और झारखंड में BJP की वापसी के संकेत, UP में SP को लग सकता है झटका

News Desk
2 Min Read

देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव और यूपी समेत चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आएं हैं। एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि झारखंड में भी भाजपा+ को झामुमो+ के मुकाबले ज्यादा सीटें मिल रही है। अगर यूपी में उपचुनाव की बात करें तो, यहां भी भाजपा+ अन्य दलों से आगे है। झारखंड में टाइम्स नाउ-जेवीसी के अनुसार राज्य की सत्ताधारी दल झामुमो+ को 38 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं भाजपा+ 42 यानी बहुमत का आंकड़ा मिल रहा है। जबकि एक सीट अन्य को मिलती दिख रही है। महाराष्ट्र में एसएएस के एग्जिट पोल में महायुति 127-135, एमवीए को 147-155 और अन्य को 10-13 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। टाइम्स नाऊ जेवीसी के एग्जिट पोल में महायुति 150-167, एमवीए को 107-125 और अन्य को 13-14 सीटें मिलने का अनुमान है। 

इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में महा विकास अघाड़ी आगे महाराष्ट्र में इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 150 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा को 118 और अन्य को 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 'इंडिया' गठबंधन को 48 सीटें वहीं, एक्सिस माय इंडिया ने 81 सीटों में 72 का एग्जिट पोल जारी किया है। इसके मुताबिक, एनडीए को 22 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 'इंडिया' गठबंधन को 48 सीटें, जेकेएलएम को दो सीटें मिल सकती हैं। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में भी एनडीए को ज्यादा सीटें चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन को 35 से 38, एनडीए को 45 से 50 और अन्य 3 से पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
 

Share this Article