Google Analytics —— Meta Pixel

भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो चुके है यह दीपावली बेहद खास है : देव

News Desk
1 Min Read

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़वासियों को धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजन व भाई दूज के पंच दिवसीय महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में श्री देव ने कहा कि देश में तब खुशी का माहौल था, जब भगवान रामचंद्र जी की प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या में हुई। यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम भगवान रामचंद्र के ननिहाल में रहते हैं।

देव ने कहा कि यह मंगल बेला अयोध्या में त्रेतायुग में रामराज्य लेकर आई थी, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के भाँचा राम के ननिहाल में भी सुशासन व समृद्धि स्थापित हो।दीपों का यह त्यौहार राज्य के विकास और जनता के जीवन में खुशहाली लाए। अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने वाला यह त्यौहार राज्य के विकास के साथ जनता के जीवन में उजाला लाए। रोशनी का यह त्यौहार सबके जीवन, घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से भर दे। हम सब स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।

 

Share this Article