Google Analytics —— Meta Pixel

Lok Sabha Chunav: रावण और कौरवों की तरह कांग्रेस प्रत्याशी का अहंकार होगा चकनाचूरः कंगना रनौत

NEWSDESK
4 Min Read

Mandi Lok Sabha Chunav: कंगना ने कहा कि 4 जून को चुनावी नतीजें जब भाजपा के पक्ष में होंगें तो कांग्रेस के नेताओं को अहसास हो जाएगा कि हिमाचल में टुकड़े गैंग सोच का कोई स्थान नहीं हैं. उन्होने विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अहंकार में आकर भाजपा नेताओं का अपमान कर रहे हैं.

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Lok Sabha) से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बीच जारी जुबानी जंग लोकसभा चुनावों के दौरान लगातार जारी है. सोमवार को सराज के जंजैहली में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कंगना (Kangana Ranaut) ने कांग्रेस प्रत्याशी सिंह और कांग्रेस पार्टी पर तीखा जुबानी प्रहार करते हुए कांग्रेस पार्टी को टुकड़े गैंग सोच पार्टी करार दिया.

कंगना ने कहा कि 4 जून को चुनावी नतीजें जब भाजपा के पक्ष में होंगें तो कांग्रेस के नेताओं को अहसास हो जाएगा कि हिमाचल में टुकड़े गैंग सोच का कोई स्थान नहीं हैं. उन्होने विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अहंकार में आकर भाजपा नेताओं का अपमान कर रहे हैं. चुनावी नतीजे आने के बाद रावण व कौरवों की तरह विक्रमादित्य सिंह का अहंकार चकनाचूर हो जाएगा.

कंगना ने कहा कि भाजपा पार्टी के नेता जनहितैषी हैं. जो देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहें है. जबकि कांग्रेस ऐसे बिगड़े शहजादों की पार्टी हैं और जो चांद पर आलू उगाना चाहते हैं. विक्रमादित्य सिंह पहले इस्तीफा देते हैं और दूसरे दिन उन्हीं नेताओं की गोद में जाकर बैठ जाते हैं. इस अवसर पर कंगना ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को निकम्मी सरकार भी करार दिया. वहीं इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कि सुक्खू की सरकार अपने 15 माह के कार्यकाल में विकास कार्य करवाने में असफल रही.

इस बात को कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रतिभा सिंह ने भी माना था और लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. पूरा देश कह रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रहे है. ऐसे में अम्मा के बडे जोर के साथ चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया, लेकिन इसके बाद भी बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कैसे चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी. यह हैरानी वाली बात है.

जयराम ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश सरकार को डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कि प्रदेश यह पहली बार देख रहा है कि सरकार काम करने के लिए नहीं काम बंद करने के लिए होती है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार की सभी गांरटियां फेल साबित हुई हैं.उन्होंने सुक्खू सरकार की 2 रुपये प्रति किलो गोबर खरीदने ने गारंटी पर तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू इस गारंटी  को भी पूरा नहीं कर पाए. पिछले 15 महीनों से सराज की जनता ने गोबर बेचने के लिए रखा है. इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सराज से वोट नहीं गोबर ही मिलेगा.

Share this Article