Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री आवास योजना से छत्तीसगढ़ में बदल रही ज़िंदगियाँ….

News Desk
2 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ज़रूरतमंद परिवारों को पक्के और सुरक्षित घर मिल रहे हैं। इस योजना ने गरीब और कमजोर वर्ग के जीवन में नई रोशनी लाई है। सक्ती जिले के विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम नंदौरखुर्द निवासी श्री लतेल दास महंत इसका जीवंत उदाहरण बने हैं।

कृषि कार्य से गुजर-बसर करने वाले श्री लतेल दास महंत वर्षों तक खपरैल वाले कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के मौसम में टपकती छत, दरकती दीवारें और हर साल खपरैल पलटने की चिंता उनका सबसे बड़ा संकट था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पक्का मकान बना पाने असमर्थ था।

प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और पात्रता मिलने के बाद उन्हें पक्का मकान आवंटित हुआ। आज उनका मजबूत, सुरक्षित आवास तैयार है, जिससे बरसात की परेशानियाँ अब इतिहास बन चुकी हैं। श्री लतेल दास महंत ने बताया कि हर साल बरसात हमारे लिए चिंता और संकट लेकर आती थी। अब प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर हमें न सिर्फ सुरक्षा दे रहा है बल्कि आत्मसम्मान और स्थिरता भी प्रदान कर रहा है।

यह कहानी न केवल एक व्यक्ति की ज़िंदगी में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता और उसकी जमीनी हकीकत को बया कर रहा है। योजना ने छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान कर, सुरक्षित और स्थायी आवास देकर सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार प्रदान किया है।

Share this Article