Google Analytics —— Meta Pixel

KKR vs RCB की भिड़त आज, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी? कुछ ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग-XI

NEWSDESK
3 Min Read

आईपीएल 2023 का नौवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले आइए जानते हैं. दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में.

हाइलाइट्स

केकेआर और आरसीबी की भिड़त आज
जानें कौन सी टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के इस 16वें सीजन में नौवां मुकाबला आज (6 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है, जबकि नाइट राइडर्स को पिछले मुकाबले में हार मिली थी. आइए जानते हैं कि दोनों टीमों में कौन सी टीम का पलड़ा भारी रहा है और आज के मैच में कैसी प्लेइंग इलेवन हो सकती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब तक आईपीएल में कुल 30 बार आमने सामने हुई है. देखा जाए तो नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी नजर आता है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 30 मैचों में 16 जीत दर्ज की है. उन्हें 14 मुकाबलों में हार मिली है, वहीं आरसीबी को 14 मैचों में जीत और 16 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, इन आंकड़ों में ज्यादा का फर्क नहीं है. आरसीबी सिर्फ 2 मैच ही पीछे है.

ईडन गार्डन की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी गई है. हालांकि, इस मैदान पर स्पिनरों को भी काफी मदद मिलती है. रन चेज करना इस मैदान पर काफी आसान होता है. टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 12 मुकाबलों में अब तक 7 बार रन चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन :

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

फॉफ डुप्लेसी( कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), शाहबाज नदीम, हर्षल पटेल, आकाशदीप, डेविड विली, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज

रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, नीतीश राणा(कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती.

Share this Article