kharmas me kya kare: 16 दिसंबर यानी कल से खरमास शुरू हो चुका है. मान्यता है कि खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य यानी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं कब होगा खरमास समाप्त, ऐसे कौन से काम हैं, जिन्हें खरमास में नहीं करना चाहिए और क्या-क्या कर सकते हैं.
हाइलाइट्स
खरमास में सगाई, शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार जैसे शुभ कार्यों को ना करें.
खरमास में तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए, इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.
Kharmas 2023: इस साल 16 दिसंबर यानी कल से खरमास शुरू हो चुका है. मान्यता है कि खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य यानी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि कार्यों को करने की मनाही होती है. ये पाबंदी पूरे एक महीने तक के लिए होती है. ऐसे में खरमास के दौरान यदि आप कोई भी शुभ कार्य करते हैं तो ये आपके लिए अशुभ भी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं किन कार्यों को खरमास पर नहीं करना चाहिए और क्या-क्या आप इस दौरान कर सकते हैं. खरमास कब होगा वर्ष 2024 में समाप्त.
क्या होता है खरमास?
ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव के अनुसार, जब सूर्य देवता राशि परिवर्तन करके धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब धनु संक्रांति होती है. धनु संक्रांति से ही खरमास की शुरुआत होती है. पूरे एक महीने तक भगवान सूर्य धनु राशि में रहते हैं, ऐसे में खरमास भी पूरे एक महीने तक चलता है. वर्ष 2023 में खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर से हुई है, जो वर्ष 2024 में 14 जनवरी तक रहेगा. उसके बाद मकर संक्रांति के दिन (15 जनवरी) खरमास समाप्त होगा और आप हर तरह के शुभ कार्य कर सकते हैं. शादी-ब्याह भी कर सकते हैं. इस पूरे समय सूर्य की गति धीमी हो जाती है. इस दौरान बृहस्पति ग्रह का प्रभाव भी काफी कम होता है. सूर्य देवता जब धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है.
खरमास में क्या नहीं करना चाहिए
1. खरमास में आप कोई भी नया कार्य, बिजनेस की शुरुआत ना करें. कोई भी नई डील ना करें, साथ ही ये पूरा महीना निवेश करने के लिए भी उचित नहीं है. इससे आपको फायदा होने की बजाय नुकसान हो सकता है. नई जमीन, घर, वाहन, सोने-चांदी, रत्न, वस्त्र आदि खरीदने से भी बचना चाहिए.

