Google Analytics —— Meta Pixel

KGF 2 और RRR नही बल्कि इन 5 फिल्मो को लोग मान चुके हैं ब्लॉकबस्टर, NO. 1 इतिहास रच सकती है…

NEWSDESK
3 Min Read

इन दिनों एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में रिलीज हो रही है। आने वाले समय में कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 और जूनियर एनटीआर फिल्म आरआरआर भी रिलीज हो रही है। लेकिन आज हम आपको केजीएफ 2 और आरआरआर नहीं बल्कि 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें लोग रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर मान चुके हैं।

1- सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजय और रणवीर के बाद रोहित की इस फिल्म में अब अक्षय कुमार पुलिसवाले के रोल में नजर आने वाले हैं। अक्षय के साथ कटरीना कैफ भी फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। अक्षय के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेचैन है और रिलीज से पहले ही फैंस ब्लॉकबस्टर बन चुके हैं। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।

2- राधे

प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बन रही सलमान खान की फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड’ भाई इस साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा गौतम गुलाटी, दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और भी कई सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को भी फैंस रिलीज से पहले ब्लॉकबस्टर मान चुके हैं। दर्शकों को इस फिल्म का भी काफी बेसब्री से इंतजार हैं।

3- बागी 3

टाइगर श्रॉफ इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘बागी 3’ की शूटिंग सुर्खियों में कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के अपडेट्स टाइगर अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में टाइगर के ऑपोजिट श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है और रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर मान चुके हैं।

4- भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

जमीन से लेकर आसमान तक दुश्मन पर विजय पाने वाले रियल सुपर हीरो स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक की रियल लाइफ कहानी ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ रुपहले पर्दे पर उतरने वाली है। फिल्‍म को अभिषेक दुधैया निर्देशित कर रहे हैं। जिसमें अजय देवगन, संजय दत्‍त, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्‍हा, राणा दुग्गबत्ती और एमी विर्क अहम किरदारों को निभा रहे हैं। फिल्‍म 14 अगस्‍त 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी देखकर फैंस फिल्म को ब्लॉकबस्टर मान चुके हैं।

5- शमशेरा

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म को भी फैंस रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर मान चुके हैं क्योंकि इस फिल्म के पोस्टर ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया हैं। यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म का भी दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं l

Share this Article