Google Analytics —— Meta Pixel

KBC11 जैसे बड़े शो से हुई इतनी बड़ी गलती, सवाल के जवाब में दिया गया गलत विकल्प…

NEWSDESK
2 Min Read

मशहूर टीवी रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 11 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इसका 11वां सीजन शुरू हुए कुछ ही दिनों हुए है लेकिन इसके बाद भी ये टीआरपी की ​लिस्ट में बना हुआ है। लेकिन इस बार शो को लेकर जो खबर सामने आई है वो हैरान करने वाली हैं। जी हां आपको बता दें कि, कौन बनेगा करोड़पति 11 में पहला 1 करोड़ का सवाल सामने आया, हालांकि इस सवाल का सही जवाब कंटेस्टेंट के पास नहीं था और वो ये रकम जीत नहीं पाईं और शो से बाहर हो गईं। कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में अमिताभ बच्चन ने इस साल का पहला 1 करोड़ का सवाल एमपी की लेबर इंस्पेक्टर चरणा गुप्ता से पूछा। उन्हें इसका जवाब नहीं पता था।

चरणा गुप्ता इतिहास और विज्ञान से जुड़े कई विषयों पर सही जवाब देकर 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गईं, लेकिन चरणा से जब 1 करोड़ का सवाल पूछा गया तो सही जवाब ना पता होने की वजह से उन्होंने खेल क्विट कर दिया। यह है एक करोड़ का सवाल-

1944 में कंगला टोंगबी की लड़ाई किस वर्तमान राजधानी शहर के पास हुई थी?
A- ईटानगर
B- इंफाल
C- गुवाहाटी
D- कोहिमा

अब आप यहां पर दिए विकल्पों पर जरा गौर फरमाइए। यहां गुवाहाटी को राजधानी के तौर पर बताया गया है जबकि आपको बता दें कि असम की राजधानी दिसपुर है ना कि गुवाहाटी। केबीसी 11 में गुवाहाटी को असम की राजधानी के तौर पर शामिल किया गया। गुवाहाटी के अलावा अन्य विकल्पों में ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी, इंफाल, मणिपुर की राजधानी और कोहिमा नागालैंड की राजधानी शामिल था। वैसे वर्तमान समय में ऐसे गलत विकल्प रखना ठीक नहीं हैं और वो भी इतना बड़ा शो और 1 करोड़ का सवाल पर ऐसी लापरवाही।

Share this Article