Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड विधानसभा के नए स्पीकर बने झामुमो विधायक रवींद्रनाथ महतो, हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

News Desk
1 Min Read

 रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) उम्मीदवार रबींद्रनाथ महतो को झारखंड विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। JMM विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उनके नाम का समर्थन किया। सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से सीएम हेमंत सोरेन ने रबींद्रनाथ महतो को शुभकामनाएं दी। इसी के साथ झारखंड विधानसभा में स्पीकर के तौर पर यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है।

रबींद्र नाथ महतो ने नाला विधानसभा सीट पर BJP के माधव चंद्र महतो को 10,483 वोटों के अंतर से हराया था। उन्होंने सोमवार को अन्य विधायकों के साथ झारखंड विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था, "हमनें स्पीकर पद के लिए रबींद्र नाथ महतो का नाम प्रस्तावित किया है। हमें उम्मीद है कि वे सर्वसम्मति से चुने जाएंगे। हमने उनके नाम पर सहमति बनाने की पूरी कोशिश की है।"

JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन लगातार दूसरी बार सत्ता में आया है। विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं एनडी को केवल 24 सीटों पर ही जीत मिली।

Share this Article