Google Analytics —— Meta Pixel

Jharkhand High Court Recruitment 2023: 1.42 लाख सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो हाई कोर्ट में तुरंत करें अप्लाई

NEWSDESK
3 Min Read

Sarkari Naukri Jharkhand High Court Recruitment 2023: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में नौकरी (job) पाने सुनहरा अवसर है. जो भी उम्मीदवार इन पदों (Jharkhand High Court Recruitment) के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे सबसे पहले दिए गए तमाम बातों को पढ़ें.

Jharkhand High Court Recruitment 2023: हाई कोर्ट (High Court) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का मन बना रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है. इसके लिए झारखंड हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां (Jharkhand High Court Recruitment) निकाली है. जो भी उम्मीदवार Jharkhand High Court Bharti 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे Jharkhand High Court की आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

इस भर्ती (Jharkhand High Court Recruitment 2023) अभियान के तहत कुल 42 रिक्तियों को भरा जाएगा. नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हुई और 26 जून को समाप्त होगी. झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार रिक्ति, आयु सीमा, वेतन आदि संबंधित डिटेल जानकारी के लिए नीचे दिए गए तमाम बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

Jharkhand High Court Bharti के तहत कितने पदों पर होगी बहाली: झारखंड हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के 42 पदों पर भर्ती की जाएगी.

Jharkhand High Court Recruitment के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
Jharkhand High Court Bharti के आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 25 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 26 जून

Jharkhand High Court Bharti के लिए क्या है आवेदन शुल्क
UR/B.C.-I/B.C.-II उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 500 रुपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क- 125 रुपये

Jharkhand High Court Recruitment के लिए योग्यता शर्तें
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को किसी भी विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.

Jharkhand High Court Bharti के लिए जरूरी आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए, लेकिन अनारक्षित श्रेणी के मामले में 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. बीसी- I और बीसी- II श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 37 वर्ष, महिला (अनारक्षित, बीसी-[ और बीसी-द्वितीय) उम्मीदवारों की आयु 38 वर्ष और SC, ST उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है. इसके अलावा विकलांग उम्मीदवारों को दस (10) वर्ष की आयु में और छूट मिलेगी.

Jharkhand High Court में ऐसे होगा चयन
आवेदन की स्क्रीनिंग
स्टेनोग्राफी टेस्ट
टाइपिंग टेस्ट
इंटरव्यू
देखें यहां आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Jharkhand High Court Recruitment 2023 अप्लाई लिंक
Jharkhand High Court Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

Jharkhand High Court में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतन 44900 – 142400 (7वें पीआरसी में पे मैट्रिक्स लेवल 7 के आधार पर) होगा.

Share this Article