Google Analytics —— Meta Pixel

जशपुरनगर : समूह की महिलाएं चैन फैनसिंग यूनिट एवं इंटर पेवर ब्लॉक निर्माण से जुड़कर बन रही आत्मनिर्भर

NEWSDESK
1 Min Read
जशपुरनगर

जशपुरनगर मार्च 2023

जशपुरनगर

रूबन मिशन अंतर्गत् पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पालिडीह गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं चैन फैनसिंग यूनिट एवं इंटर पेवर ब्लॉक निर्माण कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

कौसल विकास विभाग के सहायक संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पालिडीह गौठान में सहेली स्व सहायता समूह की 13 महिलाएं इंटर पेवर ब्लॉक निर्माण एवं दुर्गा स्व सहायता समूह की 10 महिलाए चैन फैनसिंग यूनिट निर्माण कार्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। इस तकनीकी कार्य के प्रशिक्षण लेने में महिलाएं बड़े ही उत्साहित है साथ ही प्रशिक्षण के दौरान इन उत्पादों का निर्माण स्वयं ही कर रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Share this Article