Google Analytics —— Meta Pixel

जशपुरनगर : जिला जेल के 24 बंदियों को दिया जा रहा है सिलाई प्रशिक्षण

NEWSDESK
1 Min Read
जिला जेल के 24 बंदियों को दिया जा रहा है सिलाई प्रशिक्षण

 रिहा होने के बाद हुनरमंद बनकर निकलेगें बंदी
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् बंदियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा

जशपुरनगर 31 मार्च 2023

जिला प्रशासन द्वारा जिला जेल में 24 बंदियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् 04 माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात् बंदियों को जेल में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सिलाई के लिए कपड़े भी दिए जाएंगे और उसके ऐवज में उन्हें मेहताना भुगतान भी किया जाएगा। जेल से रिहा होने के बाद बंदी हुनरमंद बनकर निकलेगें और उनके हाथों में रोजगार भी रहेगा।

Share this Article