Google Analytics —— Meta Pixel

IPL नीलामी के बाद रोहित के लिए अचानक ये क्या बोल गई नीता अंबानी, कहा-रोहित के साथ…

NEWSDESK
2 Min Read

रिकॉर्ड चार बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने इस बार आईपीएल नीलामी में सोच समझकर पैसा लगाया और अच्छे खिलाड़ी अपने नाम किए। नीलामी की शुरुआत में क्रिस लिन जैसे धाकड़ सलामी बल्लेबाज को 2 करोड़ रुपए में खरीकर उन्होंने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सौरभ तिवारी (50 लाख), नाथन कुल्टर नाइल (8 करोड़), मोसिन खान (20 लाख) और दिगविजय देशमुख (20 लाख)को भी खरीदा।

क्रिस लिन ने आईपीएल में अब तक 41 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.68 की औसत से 1280 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में 10 अर्धशतक जड़ चुके हैं। वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर 93 रन है। 29 वर्षीय क्रिस लिन के इंटरनेशल करियर की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से 4 वनडे मैचों में 18.75 की औसत 75 रन बनाए हैं. वहीं 18 टी-20 मैचों में लिन 19.40 की औसत से 291 रन बना चुके हैं।

आईपीएल नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अम्बानी ने जमकर रोहित की तारीफ की। उन्होंने मुंबई इंडियंस के ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे कहा है कि मुंबई के साथ रोहित का और रोहित के साथ हमारा यह 10 साल का सफर खास रहा है। उन्होंने कहा कि रोहित शानदार हैं उन्होंने 4 खिताब जीते जो उन्हें सबसे अलग कप्तान बनता है। उन्होंने यह भी कहा कि वनडे में इस साल रोहित के सर्वाधिक रन से मैं काफी खुश हूँ।

मुंबई ने स्क्वॉड में ज्यादा बदलाव नहीं किए थे और सिर्फ 6 खिलाड़ियों को ही रिलीज किया था। वैसे तो मुंबई की पूरी टीम पहले से ही काफी सेटल है, लेकिन क्रिस लिन को खरीद कर मुंबई ने एक अच्छा ओपनिंग ऑप्शन अपनी टीम को दिया है। मुंबई ने कोलकाता से रिलीज हुए क्रिस लिन को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये पर ही खरीद लिया।

Share this Article