Google Analytics —— Meta Pixel

Indian Army Agniveer Bharti: सेना में बनना है अग्निवीर, तो चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स, बिना इसके नहीं कर सकते आवेदन

NEWSDESK
3 Min Read

Sarkari Naukri Indian Army Agniveer Recruitment 2024: अग्निवीर की नौकरी (Agniveer Bharti) पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवार इन डॉक्यूमेंट्स के बिना आवेदन नहीं कर सकते हैं. अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना में अगर आप भी अग्निवीर बनने की ख्वाहिश रखते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए सबसे पहले आपको इन पदों पर आवेदन करने लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में पता होना चाहिए. इसी के जरिए ही आप अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने में कामयाब हो सकते हैं. इसलिए आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने से पहले दिए गए तमाम जानकारी को अच्छे से जरूर पढ़ें. नहीं तो फॉर्म भरने में कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
भारतीय सेना अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों के पदों पर बहाली की जाती है. इस स्कीम के तहत सेना में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाता है. जिन उम्मीदवारों का चयन अग्निवीर के पद पर होता है, उन्हें चार साल तक भारतीय सेना में काम करने का मौका मिलेगा. अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) अस्थाई तौर पर अप्रैल महीने में आयोजित की जा सकती है. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.

अग्निवीर भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
कक्षा 10वीं पास होने का सर्टिफिकेट.
वैध ईमेल पता और मोबाइल नंबर.
जेसीओ/ओआर नामांकन के लिए राज्य, जिला और निवासी के तहसील/ब्लॉक का विवरण.
स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो (10-20 Kb, .jpg फॉर्मेट).
स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर फोटो (5-10 Kb, .jpg फॉर्मेट).
कक्षा 10वीं और अन्य उच्च शिक्षा योग्यताओं की डिटेल मार्कशीट.

भारतीय सेना में अग्निवीर को मिलने वाली सैलरी
अग्निपथ स्कीम के जरिए भारतीय सेना में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सेवा के पहले वर्ष के दौरान 21,000 रुपये सैलरी के तौर पर मिलेगा, जो सालाना बढ़ता रहेगा. सैलरी के अलावा उन्हें चार साल बाद बाहर निकलने पर 10,04,000 का “सेवा निधि” पैकेज भी मिलेगा.

Share this Article