Google Analytics —— Meta Pixel

ननों से मिलने पहुंचे इंडिया गठबंधन नेता, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी प्रतिक्रिया

News Desk
1 Min Read

रायपुर

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में 2 ननों की गिरफ्तारी पर सियासत गरमा गई है. जेल में बंद ननों से मुलाकात करने केरल से इंडिया गठबंधन का डेलिगेशन छत्तीसगढ़ पहुंचा है. इस मामले पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, पूरे मामले पर विस्तृत जांच की जा रही है. GRP थाने में FIR हुआ है. उनके बयानों के आधार पर FIR के पर्याप्त आधार उनके पास है. कानून अपना काम कर रहा है.

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, GRP थाने में FIR कर बयान भी दर्ज कराया गया है. इन बयानों के आधार पर एफआईआर करने के पर्याप्त आधार की स्पष्टता है. केरल के इन ननों द्वारा हमारे अबूझमाड़ की बेटियों को ले जाया जा रहा था. ऐसी और घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में हुई है, जिनकी जानकारी मिली है इसलिए यह मामला जांच का विषय है. कानून अपना काम कर रहा है. सभी अभी जेल में है.

डिप्टी सीएम ने कहा, हम छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर नया कानून ला रहे हैं. इसके बाद धर्मांतरण के मामलों पर और भी स्पष्टता हो जाएगी. छत्तीसगढ़ के लिए ये कानून बहुत प्रभावी रहेगा.

Share this Article