Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड में सीएम योगी बोले- जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं…

News Desk
1 Min Read

रांची। गेटवे ऑफ झारखंड के नाम से मशहूर कोडरमा से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह औरंगजेब ने देश को लूटा था, मंदिरों को नष्ट किया था, उसी तरह झारखंड सरकार एक मंत्री था आलमगीर आलम। उनके घर से नोटों की गड्डियां मिली थीं। ये पैसा झारखंड के गरीबों का था, जिसे लूटकर जमा किया गया था।

पहले औरंगजेब ने लूटा, अब झारखंड को आलमगीर आलम लूट रहे
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कोडरमा और बडक़ागांव की सभाओं में सीएम योगी ने बटेंगे तो कटेंगे का नारा दोहराया। उन्होंने लोगों से कहा कि अपनी ताकत का एहसास करवाइए। जातियों में नहीं बंटना है। जाति के नाम पर कुछ लोग आपको बांटेंगे, कांग्रेस और विपक्ष यही काम करती है। ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या को बुला रहे हैं। एक दिन ये लोग आपको घर के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। इसलिए एक रहिए और नेक रहिए। मैं तो कहता हूं कि देश का इतिहास गवाह है जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं।

Share this Article