Google Analytics —— Meta Pixel

हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल और सुनील कुमार ने मुरथल रोड पर किया विवाह

News Desk
1 Min Read

दिल्ली। शादी का बंधन भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी नेहा गोयल ने रविवार को हाकी खिलाड़ी सुनील कुमार के साथ सात फेरे लिए। बता दें कि मुरथल रोड पर आयोजित एक मैरेज पैलेस में भारतीय महिला हॉकी टीम की कई खिलाड़ी, द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित कई कोच मौजूद रहे हैं। इनके अलावा हॉकी इंडिया के सचिव भोलानाथ, भारतीय हॉकी टीम के चीफ कोच हरेंदर सिंह और विदेशी कोच समेत भारतीय पुरुष टीम के कई खिलाड़ी भी उनकी शादी के गवाह बने।

हॉकी की ओलंपियन खिलाड़ी नेहा गोयल के पति सुनील कुमार करनाल के रहने वाले हैं। सुनील कुमार केंद्रीय आयकर विभाग में लेखाकार के पद पर कोलकाता में तैनात हैं। बता दें कि आर्थिक तंगहाली से जूझकर नेहा ने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। नेहा टोक्यो और पेरिस ओलंपिक की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

वहीं, एल्डिको काउंटी में 24 नवंबर को द्रोणाचार्य अवॉर्डी हॉकी कोच प्रीतम सिवाच के घर पर नेहा की हल्दी की रस्म हुई। प्रीतम सिवाच की मदद से नेहा गोयल समेत दर्जन भर से अधिक लड़कियां आज हॉकी में अपना स्थान बना चुकी हैं।

Share this Article