Google Analytics —— Meta Pixel

HIV से लड़ रहा शख्स 16 साल बाद हो गया पूरी तरह ठीक, अब नाम किया सार्वजनिक..

NEWSDESK
2 Min Read

दुनिया भर में एचआईवी से पीड़ित कई मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक शख्स ने इस बीमारी को मात दे दी है। करीब 16 सालों से एचआईवी के साथ जी रहे शख्स को इलाज के बाद डॉक्टर्स ने पूरी तरह स्वस्थ और एचआईवी मुक्त बताया है।

एडम कैस्टिलेजो दूनिया के दूसरे शख्स हैं जो इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो गए हैं। अब एडम ने अपनी पहचान सार्वजनिक करने का फैसला किया है। एडम को ‘लंदन पेशेंट’ के नाम से जाना जाता था।

एडम दुनिया का दूसरा ऐसा शख्स है जो एचआईवी से पूरी तरह ठीक हुआ हो। एचआईवी से ठीक होने वाले पहले व्यक्ति का नाम टिमोथी ब्राउन है। उन्हें बर्लिन पेशेंट के तौर से भी दुनिया जानती है। इससे पहले 2008 में टिमोथी के एचआईवी से मुक्त होने का ऐलान किया गया था। टिमोथी और एडम, दोनों की बीमारी एक ही जैसे ट्रीटमेंट से ठीक हुई।

एक इंटरव्यू में 40 साल के एडम ने अपनी पहचान जाहिर की। एडम को पिछले साल ही एचआईवी फ्री घोषित कर दिया गया था। 18 महीने तक एंटी रेट्रोवायरस थेरेपी रोकने के बाद भी एडम के शरीर में वायरस नहीं पाया गया था। एडम ने बताया कि वह 2003 से ही एचआईवी के साथ जी रहा था।

Share this Article