Google Analytics —— Meta Pixel

Himachal Election 2022 Live: हिमाचल में पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान, वोटिंग खत्म’

NEWSDESK
4 Min Read

Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022 Polling Percentage Live: हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। 7,881 मतदान केंद्रों में लोगों ने वोटिंग की।

सिरमौर में 72 फीसदी मतदान

शिमला में शाम पांच बजे तक 65.66, सोलन 68.48, बिलासपुर 65.72, मंडी 66.75, हमीरपुर 64.74, ऊना 67.67, कांगड़ा 63.95, चंबा 63.09, कुल्लू 64.59, लाहौल-स्पीति 67.50, सिरमौर 72.35 और किन्नौर में 62 फीसदी मतदान हुआ है।

65.92 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में लोगों ने वोटिंग की।

टशीगंग में सौ फीसदी मतदान

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने दफ्तर पहुंचने से पहले मैहली में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मतदान किया। गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कहीं से भी मतदान के दौरान फिलहाल गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई है। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। चुनाव विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बारी-बारी से मतदान के लिए भेजा जाता रहा।

शिमला में 55.56 फीसदी मतदान

शिमला में दोपहर तीन बजे तक 55.56, सोलन 54.14, बिलासपुर 54.14, मंडी 58.90, हमीरपुर 55.60, ऊना 58.11, कांगड़ा 54.21, चंबा 46.00, कुल्लू 58.88 और किन्नौर में 55.30 फीसदी मतदान हुआ है।

55.65 फीसदी मतदान

हिमाचल में दोपहर तीन बजे तक 55.65 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। लाहौल-स्पीति में दोपहर तीन बजे तक सबसे ज्यादा 62.75 फीसदी मतदान हुआ है। सिरमौर में 60.38 फीसदी मतदान हुआ है। 

हमीरपुर जिले में क्रेच की सुविधा

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हमीरपुर जिले में क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है ताकि बच्चों के साथ मतदान करने के लिए आ रहे लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। 

सोलन में 30.28 फीसदी मतदान

शिमला में सुबह 11 बजे तक 17.73, सोलन  30.28, सिरमौर 21.66, बिलासपुर 13.84, मंडी 21.92, हमीरपुर 19.40, ऊना 19.92, कांगड़ा 16.94, चंबा 12.07, कुल्लू 14.54, लाहौल-स्पीति 6.05 और किन्नौर में  20 फीसदी मतदान हुआ है।

कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन में भबडां बूथ पर जाकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। इस बार निश्चित तौर पर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि लोगों ने कांग्रेस के लिए मतदान किया है।

17.98 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान हुआ है। वोटरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।

Share this Article